मंडलायुक्त श्री भानुचंद गोस्वामी और जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मादड़ के निर्देश के क्रम में सभी निर्माण कार्यस्थलों पर श्रमिकों से दोपहर 12 से 4 बजे तक कार्य कराने पर रोक
समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा
मंडलायुक्त श्री भानुचंद गोस्वामी और जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मादड़ के निर्देश के क्रम में सभी निर्माण कार्यस्थलों पर श्रमिकों से दोपहर 12 से 4 बजे तक कार्य कराने पर रोक लगाई गई है साथ में उन्हें हीटवेव से बचने व श्रमविभाग की योजनाओं से जागरूक करने केलिए विशेष अभियान निर्माण कार्यस्थलों और लेबर अड्डों पर चलाया गया,इसी क्रम में अनुराग मिश्रा उपश्रमायुक्तद्वारा ,श्रमप्रवर्तन अधिकारी विनोद शर्मा और जितेंद्र कुमार के साथ आज सुबह 28.5.26 को नासिरपुर फाटक लेबर अड्डे पर रेडक्रास सोसाइटी के सहयोग से श्रमिको को गमछा ,ors,जलजीरा और वितरण और हीटवेव व श्रमविभाग की योजनाओं जिनका लाभ निर्माण श्रमिक किसी जनसेवा केंद्र से पंजीकरण कराकर प्राप्त कर सकते हैं,के प्रति जागरूकता व प्रचार प्रसार किया गया इन योजनाओं का लाभ श्रमिकों को बच्चो के जन्म,उनकी पढ़ाई,बेटियों की शादी से लेकर आपदा राहत,गंभीर बीमारी व मृत्यु तक की स्थितियों के लिए दिया जाता है,वर्ष 2025-26 में 11000 से अधिक श्रमिकों को गाजियाबाद जिले में यह लाभ दिए गए ,जिन्होंने अपना पंजीकरण करा रखा था..उपस्थित श्रमिकों से अपना पंजीकरण कराने की अपील की गई रेडक्रास सोसाइटी से सर्व श्री सुभाष गुप्ता, सुषमा गुप्ता, धवल गुप्ता, राकेश चतुर्वेदी, राकेश गुप्ता, प्रीतम लाल, उपस्थित रहे












