श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ जिलाधिकारी गाजियाबाद के आदेशो के क्रम में एसडीएम श्री दीपक सिघनवाललोनी के नेतृत्व में प्रदूषण फैलाने हुए वालों पर हुई कार्रवाई, 10 पकड़े

श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ जिलाधिकारी गाजियाबाद के आदेशो के क्रम में एसडीएम श्री दीपक सिघनवाललोनी के नेतृत्व में प्रदूषण फैलाने हुए वालों पर हुई कार्रवाई, 10 पकड़े

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

दिनांक 9 अप्रैल 2026 लोनी। तहसील लोनी क्षेत्रान्तर्गत अवैध प्रदूषणकारी इकाईयों द्वारा रात्रि में तार जलाने की प्राप्त शिकायतों एवं प्रदूषण के बढते स्तर के दृष्टिगत श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ जिलाधिकारी गाजियाबाद के आदेशो के क्रम में दिनांक 08.04.2026 की रात्रि में तहसील लोनी के अमित विहार में श्री दीपक सिघनवाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी लोनी के नेतृत्व में राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा व्यापक निरीक्षण अभियान चलाकर छापेमारी की गयी। छापेमारी के दौरान 10 व्यक्तियो को मौके पर अवैध रूप से तार गलाकर धातु निकालते हुए पकडा गया। जिन्हे तत्काल पुलिस बल के सुपुर्द किया गया।उक्त कार्यवाही के दौरान श्री दीपक सिंघनवाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी लोनी, श्रीमती रति गुप्ता, नायब तहसीलदार लोनी तथा पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इस दौरान श्री दीपक सिंघनवाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी लोनी द्वारा अवगत कराया गया कि तहसील लोनी क्षेत्रान्तर्गत अवैध/प्रदूषणकारी इकाईयों का संचालन किसी भी दशा में नही होने दिया जायेगा तथा भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें