कांग्रेस प्रदेश सचिव अतुल सिंह ने मुस्लिम समाज के बीच पहुंचकर दी ईद की बधाई
ऊंचाहार। कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने विधानसभा ऊंचाहार के ईदगाह एवं शिया जामा मस्जिद पहुंचकर मुस्लिम भाइयों से गले मिलकर ईद की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने नगर सहित कई गांवों में जाकर लोगों को त्योहार की शुभकामनाएं दीं। 
श्री सिंह ने ऊंचाहार नगर, सवैया हसन, खालिदपुर कला, कजियाना, मतीनगंज, धमधमा एवं पूरब गांव आदि स्थानों पर पहुंचकर लोगों से मुलाकात की और उन्हें ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार भाईचारे और अमन-चैन का संदेश देता है। सभी को मिल-जुलकर समाज में सद्भाव बनाए रखना चाहिए।
इस दौरान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला सचिव शैलेंद्र सिंह, मौलाना सैयद अली रजा रिजवी, शाजू नकवी, रामदत्त पांडे, मोहम्मद अनवर, मोहम्मद इदरीश, बिमलेंद्र बाजपेई, गोलू अग्रहरि, देवेंद्र सिंह चौहान, मोबिन अंसारी, मोहम्मद अयाज, मोहम्मद बबलू, उबेद, राकेश यादव, मोहित मौर्य, गुड्डू खान, सलाउद्दीन ओवैस मंसूरी, इसराइल, तनवीर अहमद, इदरीश अहमद, फैयाज अहमद, आबिदा बेगम, अजहर अब्ब सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें प्रयागराज बुलडोजर एक्शन: सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख, योगी सरकार को 10-10 लाख मुआवजा देने का आदेश












