तम्बाकू मुक्त समाज के लिए एटा में जागरूकता अभियान, होटल-ढाबों और दुकानों पर चला विशेष निरीक्षण।

तम्बाकू मुक्त समाज के लिए एटा में जागरूकता अभियान, होटल-ढाबों और दुकानों पर चला विशेष निरीक्षण।

संवादाता अमन अहमद

एटा। जनपद में तम्बाकू सेवन पर रोक लगाने और लोगों को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (AHT) थाना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर विशेष अभियान चलाया। यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक एवं एएचटी नोडल अधिकारी के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में संचालित किया गया। थाना प्रभारी एएचटी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के जनपद सलाहकार डॉ. अमन प्रताप सिंह, मनोवैज्ञानिक अरविन्द कुमार, सोशल वर्कर योगेश कुमार और हतेन्द्र कुमार की टीम ने रेलवे रोड, माया पैलेस, बस स्टैंड सहित आसपास के खोखे, ढाबों, होटलों और दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA)-2003 के प्रभावी अनुपालन की जानकारी दुकानदारों को दी गई और नियमों का पालन करने की अपील की गई। अभियान के दौरान आम लोगों को तम्बाकू और धूम्रपान से होने वाली गंभीर बीमारियों के बारे में विस्तार से बताया गया। टीम ने “तम्बाकू का शौक, किश्तों में मौत – आइए जीवन चुनें, तम्बाकू नहीं” संदेश के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही तम्बाकू छोड़ने के इच्छुक लोगों को जिला चिकित्सालय एटा के कमरा नंबर-44 स्थित परामर्श केंद्र तथा शासन की टोल फ्री हेल्पलाइन 1800112356 की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई। संयुक्त टीम ने दुकानदारों और नागरिकों से अपील की कि वे बच्चों और युवाओं को तम्बाकू की लत से बचाने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं तथा स्वस्थ और नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहयोग करें। अभियान के दौरान लोगों ने भी तम्बाकू मुक्त वातावरण बनाने के लिए प्रशासन का सहयोग करने का भरोसा दिलाया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें