सीएम डैशबोर्ड में पिछड़ने पर डीएम का अल्टीमेटम, जुलाई में ए ग्रेड नहीं मिला तो होगी कार्रवाई

सीएम डैशबोर्ड में पिछड़ने पर डीएम का अल्टीमेटम, जुलाई में ए ग्रेड नहीं मिला तो होगी कार्रवाई

संवादाता अमन अहमद।

एटा। जनपद में सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति को लेकर जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने अधिकारियों के साथ सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक की। बैठक में बी श्रेणी में शामिल विभागों के प्रदर्शन पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जुलाई माह के भीतर हर हाल में ए श्रेणी प्राप्त की जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपनी कमियों की पहचान कर विशेष कार्ययोजना तैयार करें और तय समय सीमा में परिणाम दिखाएं।जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर योजनाओं, विकास परियोजनाओं और विभागीय उपलब्धियों की शत-प्रतिशत एवं समयबद्ध फीडिंग सुनिश्चित की जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही या आंकड़ों के अपडेट में देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने और लंबित मामलों का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की भी समीक्षा की गई। डीएम ने कहा कि शिकायतों का केवल औपचारिक निस्तारण पर्याप्त नहीं है, बल्कि गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतकर्ताओं से सीधे संपर्क कर फीडबैक लें और उनकी संतुष्टि के बाद ही प्रकरण को पूर्ण माना जाए। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि यदि किसी विभाग ने लक्ष्य प्राप्ति में शिथिलता बरती या कार्यों में लापरवाही सामने आई तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्र, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें