एटा में तैनात सिपाही सूर्यकांत बने दरोगा, यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 2026 में हासिल की सफलता

एटा में तैनात सिपाही सूर्यकांत बने दरोगा, यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 2026 में हासिल की सफलता

जिला संवाददाता काव्यांश रावत
जनपद एटा, उत्तर प्रदेश

एटा। जनपद के मिरहची थाने में तैनात सिपाही सूर्यकांत ने उत्तर प्रदेश पुलिस दरोगा (उपनिरीक्षक) भर्ती परीक्षा 2026 में सफलता हासिल कर अपने सपने को साकार किया है। उनके चयन की खबर मिलते ही परिजनों, सहकर्मियों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। बिजनौर निवासी सूर्यकांत ने बताया कि पुलिस रिक्रूट ट्रेनिंग के दौरान ही उन्होंने दरोगा बनने का लक्ष्य तय कर लिया था। नौकरी के साथ लगातार मेहनत, अनुशासन और नियमित अध्ययन के बल पर उन्होंने यह सफलता प्राप्त की। रिजल्ट में अपना नाम आने के बाद सूर्यकांत ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, परिवार के सदस्यों, गुरुओं और उन सभी लोगों को दिया जिन्होंने हर कदम पर उनका मार्गदर्शन और हौसला बढ़ाया। वर्तमान में सूर्यकांत एटा जनपद के मिरहची थाने में सिपाही के पद पर तैनात हैं। उनकी इस उपलब्धि से पुलिस विभाग के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों में भी खुशी का माहौल है। सहकर्मियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें