मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला एवं बालिका सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ ।पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में आज दिनांक 11/01/2026 को थाना कन्धई, जनपद प्रतापगढ़ की मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम चकमुबारकपुर एवं कस्बा कन्धई में भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा व साइबर सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया।
इस दौरान महिलाओं/बालिकाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सुरक्षा योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई, जिनमें प्रमुख रूप से
▪️ वूमेन पावर लाइन – 1090
▪️ महिला हेल्पलाइन – 181
▪️ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन – 1076
▪️ पुलिस हेल्पलाइन – 112
▪️ चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098
▪️ स्वास्थ्य सेवा – 102, 108
▪️ साइबर अपराध हेल्पलाइन – 1930
महिलाओं एवं बालिकाओं को नए आपराधिक कानूनों के बारे में भी जानकारी दी गई तथा उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या होने पर निर्भीक होकर अपनी शिकायत साझा करने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर उनकी समस्याओं के संबंध में भी संवाद किया गया।साथ ही थाने पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति प्रभारी का CUG नंबर – 9454407356 की जानकारी देकर आवश्यकता पड़ने पर तत्काल संपर्क करने के लिए अवगत कराया गया।मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वावलंबी, सुरक्षित एवं जागरूक बनाने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ द्वारा अपराध गोष्ठी का आयोजन












