बाबूगंज बाजार में अतिक्रमण बना जनसमस्या, प्रशासन मौन
संवाददाता पुष्पेंद्र कुमार UP एटा: एटा का प्रमुख और सबसे व्यस्त बाजार बाबूगंज इन दिनों अतिक्रमण की समस्या से जूझ रहा है। बाजार में दुकानदारों द्वारा फुटपाथ और सड़कों पर कब्जा कर लिया गया है, जिससे राहगीरों, खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संकरी गलियों और अव्यवस्थित दुकानों के कारण आए दिन छोटे-मोटे हादसे होते रहते हैं, लेकिन दुकानदारों पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा। प्रशासन की लापरवाही और सख्ती की कमी के चलते अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है।
बाजार में यातायात व्यवस्था भी पूरी तरह चरमरा चुकी है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो यह स्थिति और गंभीर हो सकती है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जिला प्रशासन इस मुद्दे पर कब और कितना सख्त रुख अपनाता है। लोगों ने दुकानों की सीमा तय करने और सख्त निगरानी की मांग की है।
ये भी पढ़ें ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकली तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत












