ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकली तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकली तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत, देशभक्ति के नारों से गूंज उठा एटा”

काव्यांश रावत जिला संवाददाता एटा: ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में आज नगर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का नगरवासियों ने जोशीले और भव्य रूप से स्वागत किया। शारदा सिनेप्लेक्स, ठंडी सड़क पर आयोजित मुख्य स्वागत समारोह में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री श्री संदीप सिंह, पूर्व सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया, जिला अध्यक्ष संदीप जैन, विधायक वीरेंद्र वर्मा एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद गुप्ता ‘नेताजी’ का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व प्रमुख समाजसेविका एवं महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष (अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद, एटा) श्रीमती राजकुमारी सीमा वार्ष्णेय ने किया। उनके साथ संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे जिनमें प्रमुख रूप से प्रांतीय लीगल एडवाइजर एडीजीसी रवि शंकर वार्ष्णेय, जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ‘बब्बू’, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल ‘टिल्लू’, उपाध्यक्ष जितेंद्र माहेश्वरी, कार्य सदस्य शिवांग गुप्ता, संगठन मंत्री विनीत वार्ष्णेय ‘बॉबी’, अजय गुप्ता, रामकुमार गुप्ता, कुल्लन गुप्ता, विनय वार्ष्णेय, वीकेश गुप्ता व आकाश गुप्ता शामिल रहे।

महिला प्रकोष्ठ से नगर अध्यक्ष शीतल वार्ष्णेय के साथ अलका गुप्ता, रागिनी वार्ष्णेय, मोना वार्ष्णेय, गीतू वार्ष्णेय, पूनम दीक्षित, सीमा सक्सेना, विनीता देवी एवं प्रेम राठौर सहित अनेक महिलाएं भी इस आयोजन में बढ़-चढ़कर शामिल हुईं।

यात्रा के दौरान “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम” और “हिंदुस्तान ज़िंदाबाद” जैसे नारों से शहर गूंज उठा और पूरे माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

ये भी पढ़ें मेरठ में पारिवारिक विवाद की दर्दनाक परिणीति, प्रॉपर्टी डीलर ने खुद को गोली मारी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें