शहीद पार्क से कलेक्ट्रेट तक बजरंग दल का प्रदर्शन, विभिन्न मुद्दों पर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
संवादाता काव्यांश रावत. एटा। बजरंग दल के तत्वावधान में जिला उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता और पदाधिकारी शहीद पार्क पर एकत्रित हुए, जहां से वे कलेक्ट्रेट पहुंचे और देश में बढ़ती विभिन्न आपराधिक एवं सामाजिक गतिविधियों के विरोध में महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश को सौंपा।
इस दौरान विभाग संगठन मंत्री नकुल चौधरी ‘तेजपाल’ ने कहा कि संगठन देश में बढ़ती चुनौतियों और समाज विरोधी गतिविधियों की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करना चाहता है। उन्होंने कहा कि विभिन्न घटनाओं के माध्यम से समाज के ताने-बाने को प्रभावित करने वाले मामलों पर गंभीरता से कार्रवाई की आवश्यकता है।
ज्ञापन पढ़ते हुए शिवांग गुप्ता ने प्रशासन को अवगत कराया कि देश के अलग-अलग हिस्सों में कई प्रकार की आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं, जिनमें महिलाओं की भी संलिप्तता पाई गई है। उन्होंने इन मामलों की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन के मुख्य बिंदु:
महिलाओं के शोषण और जबरन धर्मांतरण से जुड़े मामलों की जांच व कार्रवाई
अवैध कब्जों को हटाने की मांग
सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली गतिविधियों पर रोक
जनजातीय क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग
प्रमुख मांगें.
आपराधिक एवं राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल तत्वों की पहचान कर सख्त कार्रवाई
सरकारी व सार्वजनिक भूमि से अवैध कब्जे हटाए जाएं
महिलाओं और कमजोर वर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए
संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाए
इस दौरान विनय राज माहेश्वरी, अभिनव मिश्रा, मुकेश राठौर, हरीश प्रताप सिंह, सुनील चौहान, केसी राठौर, केदार सिंह, आकाश गुप्ता, अनुराग वशिष्ठ सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें करहल तहसील समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश










