अभियान के तहत मिशन शक्ति कार्यक्रमों का किया गया आयोजन।
रिपोर्टर अजय कुमार। गाजीपुर।उ0प्र0शासन के आदेशानुसार महिला सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे ” मिशन शक्ति फेज 5.0 ( द्वितीय चरण)” अभियान के अंतर्गत मिशन शक्ति के तहत निम्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनका विवरण निम्नवत् है-
01. मिशन शक्ति अभियान को सार्थक बनाने के क्रम में जनपद गाजीपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित मुख्य- मुख्य बाजारों, संवेदनशील स्थानों एवं भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाकर पुलिस बल द्वारा पैदल गश्त कर मिशन शक्ति का अभियान चलाकर सभी को जागरूक किया गया।
02. उक्त अभियान के तहत जनपद गाजीपुर के समस्त थाना क्षेत्रों मे पुलिस प्रशासन की एंटी रोमियो टीम द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण/चेकिंग कर शोहदों के विरुद्ध कार्यवाही की गई ।
ये भी पढ़ें शहीद पार्क से कलेक्ट्रेट तक बजरंग दल का प्रदर्शन, विभिन्न मुद्दों पर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन










