त्योहारों से पहले एक्शन मोड में पुलिस, माँ बेल्हा देवी धाम की सुरक्षा व्यवस्था का ASP ने लिया जायजा।

त्योहारों से पहले एक्शन मोड में पुलिस, माँ बेल्हा देवी धाम की सुरक्षा व्यवस्था का ASP ने लिया जायजा।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

आज दिनांक 17.05.2026 को सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रशान्त राज द्वारा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत माँ बेल्हा देवी धाम मंदिर परिसर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं पर विशेष निगरानी रखने तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें