भाई बना बहन का कातिल: मामूली कहासुनी में ली जान, चिता से मिला अधजला शव

भाई बना बहन का कातिल: मामूली कहासुनी में ली जान, चिता से मिला अधजला शव

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत: मुजफ्फरनगर जनपद के बुढाना कोतवाली क्षेत्र के उकावली गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक भाई ने मामूली कहासुनी के बाद फावड़े से हमला कर अपनी ही बहन की हत्या कर दी। मृतका अपने भाई से खाना मांग रही थी, इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और आरोपी ने जानलेवा हमला कर दिया।

आरोपी की पत्नी की मौत कुछ समय पहले हो चुकी थी, जिसके बाद वह डिप्रेशन में रहने लगा था और अक्सर गुस्से में आकर हिंसक हो जाता था। घटना को अंजाम देने के बाद परिजनों ने चुपचाप शव का अंतिम संस्कार शुरू कर दिया। लेकिन किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने चिता से अधजला शव बरामद कर लिया और आरोपी भाई को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम और पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने गांव में दहशत फैला दी है और पारिवारिक ताने-बाने पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें शातिर चोर शिवम गुप्ता गिरफ्तार, कई जिलों में देता था वारदात को अंजाम

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें