शातिर चोर शिवम गुप्ता गिरफ्तार, कई जिलों में देता था वारदात को अंजाम

पुलिस को मिली बड़ी सफलता: शातिर चोर शिवम गुप्ता गिरफ्तार, कई जिलों में देता था वारदात को अंजाम

संवाददात एटा: कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शातिर तरीके से अकेले ही चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपी शिवम गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अपराध ने प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी शिवम गुप्ता, निवासी बगिया सोहनलाल थाना कायमगंज जनपद फर्रुखाबाद, जनपद एटा सहित हाथरस, कासगंज और फर्रुखाबाद में एक दर्जन से अधिक चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

कोतवाली नगर पुलिस ने उसे रेलवे अंडरपास क्षेत्र से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से बड़ी मात्रा में पीले व सफेद धातु के जेवरात बरामद हुए हैं। चोरी की घटना का खुलासा होने पर पीड़ित ने पुलिस का आभार जताया।

एटा पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी शिवम गुप्ता को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के इस सफल खुलासे से आमजन में राहत और पुलिस पर विश्वास बढ़ा है।

ये भी पढ़ें मऊगंज: भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे अधिकारी को मिला प्रशासनिक बचाव?

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें