एटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 15 हजार का इनामी धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

एटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 15 हजार का इनामी धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।

एटा। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में वांछित चल रहे 15,000 रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने थाना कोतवाली नगर में दर्ज मु0अ0सं0 550/25 (धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस) में वांछित 15 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त आलोक यादव (36 वर्ष) पुत्र सुरेन्द्र पाल, निवासी गलारपुर दहेलिया, थाना अलीगंज, जनपद एटा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह पवार, उपनिरीक्षक पारस त्यागी एवं कांस्टेबल अजीत सिंह की टीम ने अंजाम दिया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें