रंगवासा–ताप्तीसे ट्रेजर फेंटेसी कॉलोनी मार्ग पर बेहाल सड़क, घटिया निर्माण की खुली पोल। प्रशासन व जन प्रतिनिधियों की चुप्पी पर फूटा जनता का ग़ुस्सा।

रंगवासा–ताप्तीसे ट्रेजर फेंटेसी कॉलोनी मार्ग पर बेहाल सड़क, घटिया निर्माण की खुली पोल। प्रशासन व जन प्रतिनिधियों की चुप्पी पर फूटा जनता का ग़ुस्सा। 

संवाददाता संतोष यादव इंदौर।

इंदौर। ग्राम रंगवासा ताप्ती परिसर से ट्रेजर फेंटेसी तक लगभग 3 किलोमीटर लंबे मार्ग पर सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। सड़क पर कई स्थानों पर करीब 2 फीट गहरे गड्ढे बन जाने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और राहगीरों की जान जोखिम में पड़ गई है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि सड़क निर्माण में घटिया गुणवत्ता का मटेरियल उपयोग किए जाने के कारण सड़क बनते ही उखड़ गई और जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए। स्थानीय नागरिकों ने कई बार ग्राम रंगवासा सरपंच, ट्रेजर फेंटेसी कॉलोनी प्रबंधन तथा संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत देकर समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। समाजसेवी एवं पूर्व राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग संरक्षण प्रदेश सचिव तथा प्रदेश निगरानी समिति सदस्य राजेश अग्रवाल ने कहा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण आम जनता रोजाना दुर्घटनाओं का शिकार हो रही है। यदि शीघ्र सड़क की मरम्मत कर गड्ढों को नहीं भरा गया तो ट्रेजर फेंटेसी एवं ताप्ती परिसर के रहवासी चौराहे पर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से तत्काल गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि किसी बड़ी जनहानि से पहले इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान हो सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें