उज्जैन निगम की बड़ी कार्रवाई: 22 टन प्रतिबंधित पॉलिथीन पर चला रोड रोलर।
संवाददाता संतोष यादव उज्जैन।
उज्जैन नगर निगम ने स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 22 टन प्रतिबंधित पॉलिथीन, डिस्पोजल ग्लास, चम्मच और दोने को एमआर-5 स्थित ट्रांसफर स्टेशन पर रोड रोलर और ग्राइंडर मशीन से पूरी तरह नष्ट कर दिया। इस पॉलिथीन को जप्ती कार्रवाई के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों से एकत्र किया गया था। निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई के बाद क्रश पॉलिथीन को टेंडर के माध्यम से 23 रुपए प्रति किलो की दर से बेचा गया, जिससे निगम को 5 लाख रुपए से अधिक की आय हुई। यह पॉलिथीन अब रीसायकल होकर दाने और डस्टबिन बनाने में उपयोग होगी। निगम ने व्यापारियों और शहरवासियों से अपील की है कि वे प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग न करें। और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग दें।












