जनपद एटा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपहरण मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
संवाददाता योगेन्द्र सिंह
एटा, 07 जनवरी 2026: जनपद एटा में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अपहरण के एक मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना अलीगंज क्षेत्र में पंजीकृत मुकदमा संख्या 267/2025, धारा 137(2)/87 भारतीय न्याय संहिता में फरार चल रहे आरोपी प्रान्शू (उम्र लगभग 19 वर्ष), पुत्र सत्यभान, निवासी ग्राम अगौनापुर, थाना अलीगंज, जिला एटा को पुलिस टीम ने दबिश देकर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस त्वरित और सटीक कार्रवाई से जहां अपराधियों में भय का माहौल बना है, वहीं आमजन में सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत हुई है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक कपिल कुमार
उपनिरीक्षक हृदेश कुमार दुबे
कांस्टेबल अरविंद कुमार
एटा पुलिस की इस मुस्तैदी और प्रभावी कार्रवाई की क्षेत्रवासियों द्वारा सराहना की जा रही है।












