एटा में प्रेमी-प्रेमिका की संदिग्ध आत्महत्या, 20 मिनट के अंतराल में दोनों ने गंवाई जान।

एटा में प्रेमी-प्रेमिका की संदिग्ध आत्महत्या, 20 मिनट के अंतराल में दोनों ने गंवाई जान।

संवादाता अमन अहमद।

एटा जिले के मिरहची थाना क्षेत्र के प्रसादपुर गांव में देर रात एक युवक और एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों ने करीब 20 मिनट के अंतराल में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से गांव में शोक और सनसनी का माहौल है। मृतकों की पहचान 18 वर्षीय मुनेंद्र पुत्र राजपाल और 17 वर्षीय शिवानी पुत्री मनोज के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मुनेंद्र ट्यूशन से लौटने के बाद अपने घर के भीतर फांसी पर लटक गया। परिजन उसे तुरंत वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुनेंद्र की मौत की सूचना मिलने पर गांव में भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान किशोरी शिवानी के परिजन भी सांत्वना देने मुनेंद्र के घर पहुंचे थे। बताया जाता है कि घर लौटने के बाद शिवानी ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। परिजन उसे भी गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। सीओ सदर संकल्पदीप सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के लिए फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया, जिन्होंने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।सीओ सदर संकल्पदीप सिंह ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। वहीं, किशोरी के पिता मनोज ने बताया कि उन्हें राजपाल के बेटे की मौत की सूचना मिली थी। जब वे उसके घर पर थे, उसी दौरान उनकी बेटी ने घर पहुंचकर फांसी लगा ली।

पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया