घने कोहरे और खड़ी गाड़ियों से बढ़ा हादसे का खतरा, लीलापुर पेट्रोल पंप बना दुर्घटना का हॉटस्पॉट

घने कोहरे और खड़ी गाड़ियों से बढ़ा हादसे का खतरा, लीलापुर पेट्रोल पंप बना दुर्घटना का हॉटस्पॉट

संवाददाता दिव्यांशु द्विवेदी प्रतापगढ़

लीलापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे किनारे स्थित एक पेट्रोल पंप के पास गंभीर दुर्घटना की आशंका लगातार बढ़ती जा रही है। घने कोहरे, तेज रफ्तार वाहनों और अव्यवस्थित खड़ी गाड़ियों के चलते यह इलाका कभी भी बड़े सड़क हादसे का गवाह बन सकता है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पेट्रोल भरवाने के दौरान या पेट्रोल पंप से निकलते समय सामने से आने वाले वाहनों की आवाजाही स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देती। खासकर सुबह और देर रात के समय जब घना कोहरा छा जाता है, तब स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। कोहरे के कारण हाईवे पर तेज रफ्तार से गुजरने वाले भारी वाहन पेट्रोल पंप से निकलने वाली गाड़ियों को समय रहते देख नहीं पाते।
इसके अलावा, हाईवे किनारे बेतरतीब तरीके से खड़ी गाड़ियां दृश्यता को और कम कर देती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस स्थान पर कई बार दुर्घटनाएं होते-होते बची हैं, लेकिन अब भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
सूत्रों के मुताबिक पेट्रोल पंप के आसपास न तो पर्याप्त चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं और न ही स्पीड कंट्रोल के लिए कोई व्यवस्था है। रिफ्लेक्टर, फ्लैश लाइट या संकेतक चिन्हों का भी अभाव है, जिससे रात और कोहरे के समय खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द इस स्थान पर चेतावनी संकेत, रिफ्लेक्टर, स्पीड ब्रेकर और प्रकाश की समुचित व्यवस्था की जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले ही इस संभावित खतरे को टाला जा सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें