प्रतापगढ़। पुलिस की बड़ी कार्रवाई जल जीवन मिशन की पाइप चोरी का खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में ।
थाना अंतू पुलिस ने जल जीवन मिशन की पाइप चोरी करने वाले अभियुक्त विधि ओम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।।
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई कुल 210 मीटर पाइप (जल जीवन मिशन का माल) बरामद किया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन को भी सीज कर लिया गया है।
इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी और अपराधियों में पुलिस का खौफ बना रहेगा।
ये भी पढ़ें बेमेतरा में अवैध नल कनेक्शनों का अंबार, नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल











