अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी द्वारा थाना कंधई एवं कोहंडौर का औचक निरीक्षण
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं कानून-व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में जनपद के थानों की कार्यप्रणाली को अधिक
चुस्त-दुरुस्त, प्रभावी और पारदर्शी बनाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, श्री आलोक कुमार द्वारा थाना कंधई एवं थाना कोहंडौर का विधिवत एवं औचक निरीक्षण किया गया।
थाना कंधई एवं कोहंडौर का प्रशासनिक निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी द्वारा दोनों थानों के महत्वपूर्ण पटलों का सूक्ष्म अवलोकन किया गया, जिसमें मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदु सम्मिलित रहे।
कार्यालय एवं अभिलेख: थाना कार्यालय के अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर एवं अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों के रख-रखाव को चेक किया गया।।
मिशन शक्ति व महिला हेल्प डेस्क मिशन शक्ति कक्ष का विशेष निरीक्षण कर महिला शिकायतों के निस्तारण की स्थिति देखी गई तथा एंटी-रोमियो स्क्वाड को सक्रिय रहने हेतु निर्देशित किया गया।
ये भी पढ़ें पुलिस की बड़ी कार्रवाई जल जीवन मिशन की पाइप चोरी का खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार।











