परशुराम जयंती के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा के अभेद्य प्रबंध; अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी द्वारा थाना पट्टी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ परशुराम जयंती के पावन पर्व के अवसर पर जनपद प्रतापगढ़ में शांति, सौहार्द एवं सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में संपूर्ण जनपद को सुरक्षा घेरे में रखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
इसी क्रम में आज अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, श्री आलोक कुमार द्वारा क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के साथ थाना पट्टी क्षेत्र का सघन भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील स्थलों, चौराहों और जुलूस मार्गों पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी का भौतिक सत्यापन एवं सतत निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निम्नलिखित मुख्य निर्देश दिए।
पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी: सभी कर्मचारी अपनी ड्यूटी पॉइंट पर पूर्ण जिम्मेदारी के साथ तैनात रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखें।।
संवाद एवं समन्वय: आयोजकों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें ताकि जुलूस व कार्यक्रम निर्धारित मार्ग और समय के अनुसार ही संपन्न हों।
आमजन की सुविधा. सुरक्षा व्यवस्था इस प्रकार संचालित की जाए कि श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। यातायात एवं भीड़ प्रबंधन।
जनपद में आयोजित विभिन्न शोभायात्राओं और जुलूसों को सुनियोजित ढंग से संपन्न कराने हेतु यातायात पुलिस एवं स्थानीय पुलिस बल को विशेष रूप से सक्रिय किया गया है। प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्जन और क्राउड कंट्रोल की व्यवस्था की गई है।।
ताकि आवागमन सुचारू रूप से चलता रहे और कानून-व्यवस्था की स्थिति सुदृढ़ बनी रहे।।
प्रतापगढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि पर्व को हर्षोल्लास एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। पुलिस बल आपकी सेवा और सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर है।
ये भी पढ़ें अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी द्वारा थाना कंधई एवं कोहंडौर का औचक निरीक्षण











