थाना आसपुर देवसरा, जनपद प्रतापगढ़ चोरी प्रकरण में बड़ी बरामदगी- 03 अभियुक्तों के कब्जे से कंप्यूटर सेट, लैब सामग्री व अन्य सामान बरामद
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में थाना आसपुर देवसरा पुलिस द्वारा विद्यालय में चोरी का सफल अनावरण 03 अभियुक्त गिरफ्तार, 03 अदद सी.पी.यू., 04 अदद मानिटर LCD, 01 अदद हाथ वाली सिलाई मशीन, 04 अदद की बोर्ड, 03 अदद माऊस, 04 अदद बी.जी. केबल, 03 अदद एडाप्टर व 01 अदद लैब प्रैक्टिकल बाक्स बरामद चोरी की गंभीर घटना के दृष्टिगत पुलिस टीमों गठन कर घटना में संलिप्त अभियुक्तों/ अनावरण हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा था, अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी विधिक कार्यवाही प्रचलित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धौरहरा के विद्यालय परिसर में घुसकर चोरी की घटना के संबंध में थाना आसपुर देवसरा में अभियोग पंजीकृत किया गया था प्रतापगढ़ दिनांक 08.01.2026 की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धौरहरा के विद्यालय परिसर में घुसकर चोरी की घटना कारित की गई। चोरों द्वारा विद्यालय से छः कंप्यूटर सेट, एक सिलाई मशीन, खेल सामग्री, गणित एवं विज्ञान किट, स्टेशनरी, बेडशीट/कुशन, एडोलेंस से संबंधित सामग्री सहित अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण शैक्षणिक एवं उपयोगी सामान चोरी कर लिया गया था। उक्त घटना के संबंध में थाना आसपुर देवसरा पर मु0अ0सं0 04/2026, धारा 331(4), 305 बीएनएस बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया था।
घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के कुशल निर्देशन में घटना के त्वरित अनावरण हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया था। गठित टीमों द्वारा सतत रूप से साक्ष्य संकलन, सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण एवं संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी। उक्त अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप आज दिनांक 18.01.2026 को पुलिस टीमों द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए इसमें संलिप्त अभियुक्तों की पहचान एवं गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई है।पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के कुशल नेतृत्व में थाना प्रभारी आसपुर देवसरा श्री विजेन्द्र सिंह मय हमराह उ0नि0 सचिन पटेल, उ0नि0 कृष्णानन्द श्रीवास्तव, हे0 का0 भानु प्रताप सिंह, हे0 का0 पवन नायक, का0 शिवम राय, का0 कैलाश यादव, चालक का0 सुनील सिंह द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित वारण्टी अभियुक्त, संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 04/26 धारा 331(4)1305/317(2)/317(5) बीएनएस से संबंधित 03 अभियुक्त 1. सुरजीत वर्मा पुत्र शिव शंकर वर्मा निवासी पूरेदलपतशाह थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 28 वर्ष 2. राजेश गुप्ता पुत्र अशोक गुप्ता निवासी तिबीपुर थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 24 वर्ष 3. उमा शंकर वर्मा पुत्र राम तवकल वर्मा निवासी गौहानी थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ उम्र 22 वर्ष को थाना आसपुर देवसरा क्षेत्रान्तर्गत भिन्न- भिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त सुरजीत वर्मा व राजेश गुप्ता उपरोक्त के कब्जे से 03 अदद सी.पी.यू. बरामद तथा अभियुक्त उमा शंकर वर्मा के कब्जे से 04 अदद मानिटर LCD, 01 अदद हाथ वाली सिलाई मशीन, 04 अदद की बोर्ड, 03 अदद माऊस, 04 अदद बी.जी. केबल, 03 अदद एडाप्टर व 01 अदद लैब प्रैक्टिकल बाक्स बरामद किये गये। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2)/317(5) बीएनएस की बढोत्तरी कर अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
सुरजीत वर्मा पुत्र शिव शंकर वर्मा निवासी पूरेदलपतशाह थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 28 वर्ष। अन्तर्जनपदीय राजेश गुप्ता पुत्र अशोक गुप्ता निवासी तिबीपुर थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 24 वर्ष ।
उमा शंकर वर्मा पुत्र राम तवकल वर्मा निवासी गौहानी थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ उम्र 22 वर्ष ।
गिरफ्तार अन्तर्जनपदीय अभियुक्त राजेश गुप्ता पुत्र अशोक गुप्ता निवासी तिबीपुर थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 24 वर्ष का अपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0 540/2021, धारा 379, 411 भा0द0सं0, थाना कोतवाली सिटी, जनपद प्रतापगढ़
मु0अ0सं0 963/2022, धारा 379, 411 भा0द0सं0, थाना कोतवाली सिटी, जनपद प्रतापगढ़ ।
मु0अ0सं0 1117/2022, धारा 379 भा0द0सं0, थाना कोतवाली नगर, जनपद सुलतानपुर 4. मु0अ0सं0 1133/2022, धारा 420, 465 भा0द0सं0, थाना कोतवाली नगर, जनपद सुलतानपुर ।बरामदगी
03 अदद सी.पी.यू.,
03 अदद माऊस,
4 अदद बीजी केबल,
3 अदद एडाप्टर,
1 अदद सिलाई मशीन,
1 अदद लैब प्रैक्टिकल बाक्स,
4 अदद की – बोर्ड,
4 अदद डेक्सटाप LCD बरामद
पुलिस टीम का विवरण
थानाध्यक्ष श्री विजेन्द्र सिंह मय हमराह उ0नि0 सचिन पटेल, उ0नि0 कृष्णानन्द श्रीवास्तव, हे0 का0 भानु प्रताप सिंह, हे0 का0 पवन नायक, का0 शिवम राय, का0 कैलाश यादव, चालक का0 सुनील सिंह थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ ।
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ बाबागंज ब्लॉक प्रधान और पंचायत सहायक, मंत्री फोटो खिंचवाने में सबसे आगे












