थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा 01 वारण्टी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-
संवाददाता शिक्षा तिवारी
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा अपराधिक क्रिया कलापों में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली देहात के उ0नि0 वरूण कुमार सिंह मय हमराह का0 रामकेश यादव द्वारा देखभाल क्षेत्र/तलाश वांछित/वारण्टी अभियुक्त के दौरान अन्तर्गत धारा 138 एन0आई0 एक्ट थाना को0 कर्वी जनपद चित्रकूट से सम्बन्धित 01 वारण्टी अभियुक्त महेन्द्र कुमार दुबे पुत्र देवनारायण दुबे उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम जहनईपुर थाना कोतावली देहात जनपद प्रतापगढ़ को थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
01. अभियुक्त महेन्द्र कुमार दुबे पुत्र देवनारायण दुबे उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम जहनईपुर थाना कोतावली देहात जनपद प्रतापगढ़ ।
पुलिस टीम का विवरण
उ0नि0 वरूण कुमार सिंह मय हमराह का0 रामकेश यादव थाना कोतवाली देहात, जनपद प्रतापगढ़।












