पालीटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा हेतु इस दिन तक करें आनलाइन आवेदन।
संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा
जनपद प्रतापगढ़
प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ के अंतर्गत राजकीय पालीटेक्निक के प्रधानाचार्य ने बताया है कि प्राविधिक शिक्षा विभाग डिप्लोमा सेक्टर के अन्तर्गत उ0प्र0 के राजकीय, अनुदानिक, पी0पी0पी0, निजी क्षेत्र एवं अल्पसंख्यक समुदाय की पालीटेक्निक संस्थाओं में प्रचलित पाठयक्रमों (ग्रुप ए, बी, सी, डी, ई, एफ, जी, एच, आई, के एण्ड एल) में प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष (लेटरल इन्ट्री) में प्रवेश हेतु संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पालीटेक्निक)-2026 हेतु पत्र परिषद की वेबसाइट www.jeecup.admissions.nic.in पर दिनांक 15 जनवरी 2026 से उपलब्ध है। इसके साथ ही आपको बताते चलें कि आनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 30 अप्रैल 2026 निर्धारित है। सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यार्थियों हेतु आनलाइन आवेदन शुल्क रूपये 300 प्रति अभ्यर्थी प्रति ग्रुप जबकि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों हेतु आनलाइन आवेदन शुल्क रूपये 200 प्रति अभ्यर्थी प्रति ग्रुप निर्धारित हैं प्रत्येक अभ्यर्थी अधिकतम तीन ग्रुप में आवेदन कर सकता है। अभ्यर्थी को आनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिये उनके सहायतार्थ हेतु राजकीय पालीटेक्निक प्रतापगढ़ में हेल्प सेन्टर स्थापित है।
ये भी पढ़ें थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा 01 वारण्टी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार












