पुलिस की मौजूदगी में फावड़े से किया हमला,दोनो पक्षों के विरुद्ध दरोगा ने दर्ज कराई रिपोर्ट।
संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा
जनपद प्रतापगढ़
प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ के अंतर्गत उदयपुर थाना क्षेत्र के चाहिंन गांव में दो पक्षों में विवाद हो गया।सूचना पर थाने के दरोगा नंदलाल यादव अपने हमराही के साथ मौके पर पहुंचे।इसी बीच एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर टूट पड़े और फावड़े से सिर पर हमला कर दिए जिससे उन्हें गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।आश्चर्य की बात यह है कि इस मामले में दरोगा की तहरीर पर दोनों पक्षों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार आपको बताते चलें कि शनिवार दोपहर चाहिंन गांव में रोड पर पाइप लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके साथ ही
पुलिस मौके पर पहुंचकर दो पक्षों को समझाने लगी l इसी बीच प्रथम पक्ष राजेश सिंह पुत्र नागेंद्र पाल सिंह, सत्यम सिंह, तथा अशोक सिंह पुत्र सुदेश सिंह पर दूसरे पक्ष के कल्लू पुत्र पंचू, लक्षराज पुत्र शंकर ने हमला बोल दिया। दलित पक्ष के लोगों ने पुलिस की परवाह किए बगैर फावड़े से सिर पर जानलेवा हमला कर दिया।घायलों को सीएचसी सांगीपुर ले जाया गया जहां से विनोद सिंह के बेटे की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
ये भी पढ़ें पालीटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा हेतु इस दिन तक करें आनलाइन आवेदन












