विषय परिवार वैदिक परिवार व सेवा भारती के संयुक्त तत्वाधान में गायत्री महायज्ञ एवं हिंदू समाज में के समक्ष चुनौतियां विषय पर संगोष्ठी आयोजित हुई

विषय परिवार वैदिक परिवार व सेवा भारती के संयुक्त तत्वाधान में गायत्री महायज्ञ एवं हिंदू समाज में के समक्ष चुनौतियां विषय पर संगोष्ठी आयोजित हुई

ज़िला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत हरियाणा।

हिंदू समाज पर चौतरफा प्रहार हो रहे हैं- विनय आर्य

हिन्दू धर्म के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती उसके अस्तित्व की है

पानीपत दिनांक 18 जनवरी शास्त्री कालोनी गोहाना रोड पर स्थित सेवा भारती स्कूल में वैदिक परिवार एवं सेवा भारती हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में गायत्री महायज्ञ एवं हिंदू समाज के समक्ष वर्तमान चुनौतियाँ पर एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया । इस संगोष्ठी में मुख्य वक्ता दिल्ली प्रदेश आर्य प्रतिनिधि सभा के मंत्री विनय आर्य जी रहे । मुख्य अतिथि पानीपत शहर के विधायक प्रमोद विज । कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख राजेश गोयल नें की।मुख्य यज्ञमान एसडीएम पानीपत मनदीप कुमार , वार्ड पार्षद रोकी गहलोत , डॉ पवन बंसल प्रधान वैदिक परिवार ,मुकेश गुप्ता पानीपत महापौर कोमल सैनी रहे ।वैदिक परिवार के महासचिव डॉ राजवीर आर्य ने स्वागत भाषण दिया । उन्होंने आए हुए अतिथियों , यजमानों तथा विद्वानों का स्वगात किया । कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन वैदिक धर्म के प्रधान डॉक्टर पवन बंसल ने किया । यज्ञ आचार्य संजीव वेदलंकार ने वैदिक मंत्रो के द्वारा करवाया संगोष्ठी को संबोधित करते हुए आर्य प्रतिनिधि सभा दिल्ली के मंत्री विनय आर्य ने कहा की आज हिंदू धर्म के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती उसके अस्तित्व की है। उन्होंने जालियाँवाला बाग़,पहलम गाम तथा बंगाल की घटनाओ का ज़िक्र किया। उन्होंने जनसंख्या असंतुलन क़ो भी चुनौती माना. विनय आर्य नें कहा की हिन्दू समाज पर चारों ओर से प्रहार हो रहे हैं हमें बौद्धिक होकर सशक्त होकर इन हमलों का सामना करना है विनय आर्य ने आगे कहा कि हमारी संस्कृति धर्म और परंपराओं पर लोग तरह-तरह की षड्यंत्र कर खत्म करने पर तुले हुए हैं देश की संस्कृति और हिंदू धर्म तभी बचेगा जब हम अपने बच्चों में प्रारंभ से ही हिंदू धर्म के संस्कार कार्य पद्धति परंपराएं रीति रिवाज डालेंगे । विनय आर्य ने कहा हम ज्यादा से ज्यादा स्वाध्याय बने यदि हिंदू स्वाध्यायी होगा तो हमला करने वालों का पूरी ताकत के साथ जवाब देगा होगा । उन्होंने कहा सबसे बड़ी बात हिंदुओं को एक रहना होगा ।विनय आर्य नें कहा की हमें पुरे परिवार के साथ बैठकर चर्चा करें. मुख्य अतिथि विधायक प्रमोद विज ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और आर्य समाज हिंदू धर्म को बचाने में अपनी पूरी लगन से काम कर रही है हम सबको इसमें अपने अपने स्तर पर सहयोग करना होगा । अपने अध्यक्षिय भाषण में आरएसएस के प्रांत प्रचार प्रमुख राजेश गोयल ने कहा कि आज टेक्नोलॉजी का युग है हमें हमें अपने धर्म के प्रचार प्रसार के लिए टेक्नोलॉजी का प्रयोग करना चाहिए उन्होंने कहा हिन्दू धर्म में समरसता को बढ़ावा देना चाहिए ।राजेश गोयल नें कहा की हिन्दू समाज क़ो अपने समाज साथ घटित घटनाओ का ज़िक्र किया करें।मेयर कोमल सैनी नें भी कार्यक्रम मे विचार रखेकोमल सैनी नें कहा की महिला बच्चों क़ो अधिक संस्कार दें सकती है अतः बहने बच्चों क़ो संसाकारित करें।इस अवसर पर ईश कुमार राणा , रविंद्र तोषामड़ , रमेश सैन, , नीलम राणा, मंजू सैन, नेहा शर्मा , आरती गहलोत , आदि मौजूद रहें।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें