टहरौली मे भाजपाइयों ने केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण सुना
टहरौली ( झांसी ) भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा टहरौली मंडल में आज केंद्रीय बजट 2026–27 का लाइव प्रसारण देखा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष प्रदीप पटेल रहे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष उदय लोहारी, जिला संयोजक एवं जिला मीडिया प्रभारी सहजेंद्र सिंह बघेल की उपस्थिति रही।
लाइव बजट प्रसारण के पश्चात पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रदीप पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में माननीया केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026–27 एक ऐतिहासिक बजट है। उन्होंने कहा कि यह बजट देश की आर्थिक सुदृढ़ता, समावेशी विकास और समाज के प्रत्येक वर्ग तक अवसर पहुँचाने की स्पष्ट रूपरेखा प्रस्तुत करता है।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि यह बजट ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लक्ष्य को गति देने वाला है और भारत को विकसित भारत–2047 की दिशा में एक सशक्त और दूरदर्शी कदम है। उन्होंने कहा कि मैन्युफैक्चरिंग से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, टूरिज्म, ग्रामीण विकास, एआई, रेल, जलमार्ग, खेल और तीर्थ क्षेत्रों तक यह बजट देश को स्वर्णिम युग की ओर ले जाने वाला है।
उन्होंने कहा कि यह आम जनता का बजट है, जिसमें किसानों, युवाओं, महिलाओं, छोटे व्यापारियों और उद्योगपतियों सभी के लिए कुछ न कुछ दिया गया है। जिला अध्यक्ष ने जनपद झांसी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं माननीया केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया।
इसके पश्चात जिला संयोजक एवं जिला मीडिया प्रभारी सहजेंद्र सिंह बघेल ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण देश और बुंदेलखंड क्षेत्र में निरंतर विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत ढांचे के विस्तार से आम नागरिकों को सीधा लाभ मिल रहा है साथ ही उन्होंने कहा कि संगठन और मीडिया की जिम्मेदारी है कि बजट की सही जानकारी जन-जन तक पहुँचे, ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे।
अंत में जिला उपाध्यक्ष उदय लोहारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह बजट किसानों के लिए विशेष रूप से लाभकारी है। उन्होंने बताया कि बजट में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को मजबूत करने, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और ग्रामीण विकास से जुड़े प्रावधान किए गए हैं, जिससे किसानों को सीधा फायदा मिलेगा। साथ ही युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर भी इस बजट की महत्वपूर्ण विशेषता हैं।
कार्यक्रम का संचालन जिला कार्य समिति सदस्य आशीष उपाध्याय द्वारा किया गया,
कार्यक्रम में प्रमुख अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने बजट को ध्यानपूर्वक सुना और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की सराहना की।
इसे भी पढ़ें ???? ????












