सपा कार्यालय में मनाई गई महान विभूतियों संत रविदास जी की जयंती
संवाददाता पवन सूर्यवंशी फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद आज समाजवादी पार्टी के आवास विकास स्थित जिला कार्यालय में सन्त नरहरी दास जी (सोनार) एवं सन्त रविदास जी महाराज की जयंती मनाई गई। पार्टी के जिला सचिव/स. प्रवक्ता राधेश्याम सविता ने बताया कि जिला कार्यालय पर जिला सचिव शिव शंकर शर्मा की अध्यक्षता में दोनों महान विभूतियों की जयंती मनाई गई, इस दौरान दोनों महान संतों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों जीवन मूल्यों, सिद्धांतों एवं समाज के प्रति उनके योगदान पर चर्चा की गई। इस दौरान कार्यक्रम प्रभारी समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष रोमित सक्सेना, जिला सचिव रामपाल यादव, ब्लॉक अध्यक्ष बढ़पुर मुख्तार आलम ने विचार व्यक्त किए तथा इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष व्यापार सभा प्यारे मियां, शैलेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार यादव, रवि भारद्वाज, वाशु गुप्ता, अरविंद यादव, पंकज गुप्ता, कार्यालय प्रभारी विवेक भारद्वाज आदि पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।












