भाजपा नेता गोवर्धन तिवारी ने बिस्कोहर में चौपाल लगाकर पार्टी की नीतियों की दी जानकारी

भाजपा नेता गोवर्धन तिवारी ने बिस्कोहर में चौपाल लगाकर पार्टी की नीतियों की दी जानकारी

संवाददाता: मोहम्मद भिखुल्लाह सिद्धार्थनगर: कान भारी पोस्ट, बिस्कोहर क्षेत्र में सोमवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता गोवर्धन तिवारी ने एक चौपाल का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी।

गोवर्धन तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं के लाभों को विस्तार से समझाया।

चौपाल में क्षेत्रीय जनसमस्याओं को भी सुना गया और समाधान का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर छोटकउ उर्फ हबीब सहित कई अन्य स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने भाजपा की नीतियों पर भरोसा जताया और आगामी चुनावों में पार्टी को समर्थन देने का संकल्प लिया।

ये भी पढ़ें ई-रिक्शा, ऑटो चालकों के साथ कोतवाल ने की सख्ती

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal