क्षेत्रीय उपवन निरक्षक को पत्र लिखकर समस्या बताने पर भी कोई उचित कार्यवाही नही

क्षेत्रीय उपवन निरक्षक को पत्र लिखकर समस्या बताने पर भी कोई उचित कार्यवाही नही

 उचित समय पर पेड़ों की कटाई एवं छटाई होने से क्षेत्र वासियों को बड़ी राहत:-रमेश कुमार बिसाइयां

संवाददाता दैनिक चक्र: पूर्वी दिल्ली:-पूर्वी दिल्ली के दिलशाद गार्डन वार्ड नंबर 220 नंद नगरी क्षेत्र के निगम पार्षद रमेश कुमार बिसाइयां ने दिल्ली नगर निगम नेता विपक्ष के साथ महापौर, अति. आयुक्त को पत्र लिखकर व मुलाकात करके पेड़ों की कटाई एवं छटाई की मांग की है। उनका कहना है कि नंद नगरी वार्ड में लगभग 70 से ज्यादा पेड़ बेहद ही जर्जर एवं खोखली हालत में है। मानसून नजदीक होने के चलते यह जर्जर एवं खोखले पेड़ कभी बीट टूट कर गिर सकते है जिसे कोई बड़ा हादसा घट सकता है।

पिछले कुछ दिनों पहले तेज बारिश एवं आंधी चलने के कारण 10 से ज्यादा पेड़ टूट कर गिर गए थे। उपवन संरक्षक को पत्र लिखकर पेड़ों की कटाई एवं छटाई की मांग की गई थी, लेकिन इस संदर्भ मे उपवन संरक्षक द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की गई।

यदि अब आने वाली आंधी और पानी से पेड़ गिरते हैं तो चार से पांच घरों को नुकसान पहुंच सकता है। जिसे जान एवं माल की क्षति होने की पूरी संभावना बनती हैं। सही समय पर पेड़ों की डालियों की कटाई एवं छटाई होने से से पेड़ों के गिरने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

ये भी पढ़ें भाजपा नेता गोवर्धन तिवारी ने बिस्कोहर में चौपाल लगाकर पार्टी की नीतियों की दी जानकारी

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal