छात्रवृत्ति हेतु छात्र-छात्रायें इस दिनसे इस दिन तक करें आनलाइन आवेदन

छात्रवृत्ति हेतु छात्र-छात्रायें इस दिनसे इस दिन तक करें आनलाइन आवेदन

संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा: प्रतापगढ़. आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ में जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेन्द्र कुमार मौर्य ने बताया है कि शैक्षिक सत्र वर्ष 2025-26 में पूर्वदशम्/दशमोत्तर (कक्षा 11, 12) छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/सामान्य वर्ग के छात्रों हेतु छात्रवृत्ति से सम्बन्धित समय सारिणी जारी की गई है। इसके अलावा उन्होने बताया है कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वग पूर्वदशम्/दशमोत्तर (कक्षा 11, 12) छात्रवृत्ति हेतु छात्र-छात्रायें 02 जुलाई से 30 अक्टूबर तक आनलाइन आवेदन कर सकते है। 03 जुलाई से 31 अक्टूबर तक छात्र/छात्राओं द्वारा किये गये आनलाइन आवेदन को फाइनल सबमिशन एवं प्रिन्ट आउट किया जायेगा।

इसके साथ ही दिनांक 03 जुलाई से 04 नवम्बर तक आनलाइन आवेदन पत्र की हार्ड कापी छात्र/छात्राओं द्वारा वांछित संलग्नकों सहित विद्यालय में जमा किया जायेगा। दिनांक 03 जुलाई से 06 नवम्बर तक छात्र/छात्राओं द्वारा आनलाइन आवेदन पत्र की हार्डकापी एवं संलग्न अभिलेखों से छात्र/छात्राओं के समस्त विवरण का शिक्षण संस्थान द्वारा मिलान किया जायेगा एवं आनलाइन आवेदन प्राप्त करना, अपात्र छात्रों का आवेदन निरस्त करना तथा पात्र छात्रों का आवेदन आनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित किया जायेगा।

आपको बताते चलें कि दिनांक 18 नवम्बर से 21 नवम्बर तक त्रुटिपूर्ण आवेदन को छात्रों/संस्था के स्तर से सही किया जायेगा। त्रुटि संशोधन के पश्चात् विलम्बतम् 23 नवम्बर तक छात्र/छात्राओं द्वारा आनलाइन आवेदन पत्र की त्रुटियों को ठीक करके हार्डकापी समस्त वांछित संलग्नकों सहित विद्यालय में जमा किया जायेगा।

दिनांक 18 नवम्बर से 26 नवम्बर तक त्रुटियों को ठीक करके छात्र द्वारा जमा किये गये आवेदन पत्रों का विद्यालय द्वारा संलग्न अभिलेखों से मिलान करके आनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित किया जायेगा।

ये भी पढ़ें क्षेत्रीय उपवन निरक्षक को पत्र लिखकर समस्या बताने पर भी कोई उचित कार्यवाही नही

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें