पट्टी विधानसभा के रामकोला मंडल में भाजपा सेक्टर संयोजक ने A.S.I.R फॉर्म भरवाकर बीएलओ को सौंपे
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ पट्टी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की सक्रियता, A.S.I.R फॉर्म भरवाकर बीएलओ को सौंपे पट्टी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा रामकोला मंडल में भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियाँ लगातार तेज़ होती जा रही हैं। मंडल के भाजपा सेक्टर संयोजक द्वारा मतदाता सूची को अद्यतन कराने के उद्देश्य से A.S.I.R (ए.एस.आई.आर) फॉर्म भरवाने का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।इस अभियान के तहत बूथ रामकोला, बूथ चरैया, बूथ अशोकपुर, बूथ पूरे सुखचैन एवं बूथ होशियारपुर में मतदाताओं के A.S.I.R फॉर्म पूर्ण कराए गए। सभी भरे हुए फॉर्म संबंधित बी.एल.ओ (बूथ लेवल ऑफिसर) को उपलब्ध करा दिए गए, जिससे मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन एवं शुद्धिकरण की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी की जा सके।
सेक्टर संयोजक ने बताया कि यह कार्य पार्टी के निर्देशानुसार लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने और हर पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे आगे भी इसी तरह जिम्मेदारी के साथ कार्य करते रहें, ताकि कोई भी योग्य मतदाता अपने अधिकार से वंचित न रह जाए स्थानीय ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
ये भी पढ़ें अपराध नियंत्रण को लेकर जनपद पुलिस की पैदल गश्त, बाजारों व चौराहों पर सघन चेकिंग












