अपराध नियंत्रण को लेकर जनपद पुलिस की पैदल गश्त, बाजारों व चौराहों पर सघन चेकिंग

अपराध नियंत्रण को लेकर जनपद पुलिस की पैदल गश्त, बाजारों व चौराहों पर सघन चेकिंग

सदर रिपोर्टर: अजय कुमार गाजीपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दिनांक 16 जनवरी 2026 को जनपद के सभी प्रमुख थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा पैदल गश्त की गई। इस दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्षों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, चौराहों एवं मुख्य मार्गों पर पैदल भ्रमण कर आमजन से संवाद किया और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

पैदल गश्त के दौरान पुलिस टीमों द्वारा सघन चेकिंग एवं तलाशी अभियान चलाया गया। भ्रमण के समय संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच की गई, वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई भी की गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की गश्त से न केवल अपराधियों में भय का माहौल बनता है, बल्कि आम नागरिकों में भी सुरक्षा की भावना मजबूत होती है। आगे भी जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए इसी तरह की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें राहुल गांधी के इंदौर आगमन पर मंत्री विजयवर्गीय का बयान, बोले— ‘आपदा पर्यटक बनकर आते हैं’

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal