सपा नेता व अभिनेता राकेश राजपूत का बोर्ड उखाड़ा, पुलिस से कार्रवाई की मांग
संवाददाता योगेन्द्र सिंह एटा के मिरहची क्षेत्र में समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय सचिव एवं फिल्म अभिनेता राकेश राजपूत का लोहे का बोर्ड अज्ञात लोगों द्वारा उखाड़े जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद सपा नगर अध्यक्ष विजय सिंह ने थाना मिरहची प्रभारी नीतू वर्मा को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बताया गया कि सोमवार रात मीरापुर गांव के बाहर लगे बोर्ड को शरारती तत्व उखाड़ ले गए। मीरापुर, राकेश राजपूत का पैतृक गांव है और गांव के प्रवेश द्वार पर उनका यह बोर्ड लगा हुआ था।
सपा नगर अध्यक्ष विजय सिंह ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्व क्षेत्र का सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
वहीं थाना मिरहची इंस्पेक्टर नीतू वर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हो चुकी है। बोर्ड उखाड़े जाने की घटना की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में जिन शरारती तत्वों के नाम सामने आएंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई, एसपी दीपक भूकर ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश












