जनपद एटा में सटोरियों की पुलिस को खुली चुनौती, सोशल मीडिया पर वायरल हुए सट्टेबाज

जनपद एटा में सटोरियों की पुलिस को खुली चुनौती, सोशल मीडिया पर वायरल हुए सट्टेबाज

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा में अवैध सट्टेबाजी का कारोबार एक बार फिर चर्चा में है। जनपद में सटोरियों द्वारा पुलिस को खुली चुनौती दिए जाने का मामला सामने आया है, जहां सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में एक व्यक्ति खुलेआम सट्टे की खाई-बाड़ी करता दिखाई दे रहा है, जबकि आसपास कई लोग सट्टा खेलते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस व्यवस्था और अवैध कारोबार पर सवाल उठने लगे हैं। सूत्रों के अनुसार, बेखौफ सटोरिया “छुट्टन” कथित रूप से हिस्ट्रीशीटर राजू कुबड़ा के लिए दिनदहाड़े सट्टे का कारोबार संचालित करता है। बताया जा रहा है कि यह पूरा खेल लंबे समय से इलाके में चल रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो मारहरा दरवाजा क्षेत्र का बताया जा रहा है, जो थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत आता है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में चर्चा का माहौल है और पुलिस कार्रवाई की मांग उठ रही है।
हालांकि वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच के बाद ही पूरे प्रकरण की सच्चाई सामने आने की बात कह रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें