आज शाम5 बजे तकउत्तर प्रदेश के प्रत्येक पोलिंग बूथ पर
बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) ड्राफ्ट मतदाता सूची के साथ उपस्थित हैं।
संवाददाता: सायरा सूर्यवंशी, नोएडा
BLO के पास फ़ॉर्म 6 (नया नाम जोड़ने हेतु) एवं
घोषणा पत्र पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हैं।
सभी उत्तर प्रदेशवासियों से आग्रह है कि आज अपने-अपने पोलिंग बूथ पर जाकर
ड्राफ्ट मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जाँच लें।
- यदि आपका नाम सूची में नहीं है, तो फ़ॉर्म 6 एवं घोषणा पत्र
भरकर BLO को जमा करें, जिससे अंतिम मतदाता सूची में आपका नाम शामिल हो सके। - यदि आपका नाम सूची में है लेकिन विवरण में त्रुटि (नाम, पता, आयु आदि)
है, तो उसे सुधारने के लिए फ़ॉर्म 8 भरकर BLO को दें।
सभी मतदाताओं से अपील है कि अपने मताधिकार को सुरक्षित
करने के लिए इस अवसर का लाभ अवश्य उठाएँ।












