मेंरठ उपमहानिरीक्षक/सेनानायक महोदय श्री सचिन्द्र पटेल (IPS)के निर्देशन में व्यावहारिक प्रक्षिशण हेतु आरटीसी की ब्रीफिंग 44वी वाहिनी पीएसी मेरठ

मेंरठ उपमहानिरीक्षक/सेनानायक महोदय श्री सचिन्द्र पटेल (IPS)के निर्देशन में व्यावहारिक प्रक्षिशण हेतु आरटीसी की ब्रीफिंग 44वी वाहिनी पीएसी मेरठ

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर

आज दिनांक 21.01.2026 को 44वीं वाहिनी पीएसी मेरठ में पुलिस उपमहानिरीक्षक/सेनानायक महोदय श्री सचिन्द्र पटेल (IPS)के निर्देशन में रिक्रूट आरक्षियों के व्यवहारिक प्रशिक्षण हेतु उन्हें विभिन्न थानों में ड्यूटी के लिए ब्रीफिंग दी गई। ब्रीफिंग के दौरान थानों से संबंधित महत्वपूर्ण अभिलेखों की जानकारी दी गई, जिसमें FIR विंडो, महिला हेल्पलाइन, बीट व्यवस्था एवं बीट बुक के रख-रखाव, यातायात व्यवस्था, डायल-112 की कार्यप्रणाली तथा UP COP ऐप के प्रभावी उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया।इसके अतिरिक्त, कानून-व्यवस्था की स्थिति में मुल्जिमों को सुरक्षित रूप से रखने की व्यवस्था, आमजन से शालीन व्यवहार, ड्यूटी के दौरान अनुशासन बनाए रखने, समयबद्ध कार्यवाही एवं पुलिस की छवि को सुदृढ़ बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। ब्रीफिंग का उद्देश्य रिक्रूट आरक्षियों को थाना स्तर की कार्यप्रणाली से अवगत कराते हुए उन्हें फील्ड ड्यूटी के लिए मानसिक एवं व्यावहारिक रूप से तैयार करना रहा।अतः रिपोर्ट सेवा में प्रेषित है। 44वी वाहिनी पीएसी मेरठ

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें