थाने में इंस्पेक्टर की दरिंदगी, एसपी का कड़ा एक्शन — 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

जौनपुर: थाने में इंस्पेक्टर की दरिंदगी, एसपी का कड़ा एक्शन — 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

जौनपुर से एक दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है, जिसने मानवाधिकारों को झकझोर कर रख दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में थाना परिसर के अंदर एक व्यक्ति को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटते हुए पुलिसकर्मी नजर आ रहे हैं।

इस घटना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए **एसपी जौनपुर डॉ. कौस्तुभ** ने तत्काल कड़ा कदम उठाया है। मामले में तत्कालीन इंस्पेक्टर विनोद मिश्रा समेत 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत 14A की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

घटना का वीडियो सामने आने के बाद जिलेभर में हड़कंप मच गया था। पुलिस की इस बर्बरता ने विभाग की साख पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

एसपी डॉ. कौस्तुभ का बयान:

“ऐसी घटनाएं किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। जांच में जो भी पुलिसकर्मी दोषी पाए गए हैं, उन्हें निलंबित कर दिया गया है और विभागीय कार्रवाई जारी है। वर्दी में रहते हुए कोई भी मनमानी नहीं कर सकता — यह एक सख्त संदेश है।”

ये भी पढ़ें 25 अप्रैल 2025 , शुक्रवार- आज का राशिफल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें