डीपीबीएस कॉलेज, अनूपशहर में महाविद्यालय कुशल निर्देशन में भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नेफेड) द्वारा प्रोत्साहित बुलन्द किसान फेड प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के अंतर्गत मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

डीपीबीएस कॉलेज, अनूपशहर में महाविद्यालय कुशल निर्देशन में भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नेफेड) द्वारा प्रोत्साहित बुलन्द किसान फेड प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के अंतर्गत मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी बुलंदशहर

दिनांक 21 जनवरी 2026 को डीपीबीएस कॉलेज, अनूपशहर में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जी. के. सिंह के कुशल निर्देशन में भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नेफेड) द्वारा प्रोत्साहित बुलन्द किसान फेड प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के अंतर्गत मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीपाल (मैनेजर) एवं प्रेम सिंह (कृषि विशेषज्ञ एवं शहद विशेषज्ञ) उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने अपने-अपने व्याख्यानों में छात्र-छात्राओं को मधुमक्खी पालन की वैज्ञानिक विधि, इसके आर्थिक लाभ, रोजगार की संभावनाओं तथा इसे व्यवसाय के रूप में अपनाने की प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। प्रेम सिंह जी ने शहद की पोषणीय विशेषताओं, औषधीय गुणों, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में इसकी भूमिका तथा दैनिक जीवन में इसके उपयोग पर विशेष प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम समन्वयक डॉ. वीरेंद्र कुमार द्वारा किया गया। अपने संबोधन में डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि मधुमक्खी पालन एक कम लागत में अधिक लाभ देने वाला स्वरोजगार है, जिसे विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ भी अपना सकते हैं। उन्होंने बताया कि शुद्ध शहद न केवल स्वास्थ्यवर्धक है, बल्कि आय का स्थायी साधन भी बन सकता है। शहद का उपयोग आयुर्वेदिक चिकित्सा, सौंदर्य प्रसाधन, खाद्य पदार्थों तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में अत्यंत उपयोगी है। कार्यक्रम के अंत में डॉ. वीरेंद्र कुमार ने सभी अतिथियों, प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह, डॉ. हरेंद्र कुमार, डॉ. सोहन आर्य, डॉ. सुनीता गौड़, पंकज प्रकाश, देव स्वरूप गौतम, गुरुदत्त शर्मा, अनिल कुमार, हिमांशु कुमार, निमेष कुमार सहित अन्य प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही,

जिनमें कपिल गौड़, विशाल चौधरी, एकता, रूबी, शीतल, स्वाति, मयंक शर्मा, दिवाकर, अनीता मिश्रा सहित भारी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम से विद्यार्थियों में स्वरोजगार एवं कृषि आधारित उद्यमों के प्रति जागरूकता बढ़ी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें