गंगा दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं की कैंटर हाईटेंशन लाइन से टकराई, चालक समेत दो की मौत

गंगा दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं की कैंटर हाईटेंशन लाइन से टकराई, चालक समेत दो की मौत

संवाददाता पुष्पेंद्र कुमार

एटा। जलेसर थाना क्षेत्र के मिसौली गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में श्रद्धालुओं से भरी कैंटर हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गई। हादसे में कैंटर चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य श्रद्धालु झुलस गए। इनमें एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे आगरा रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, आगरा के सतीनगर निवासी एक ही परिवार के लोग अपने पैतृक गांव मिसौली आए हुए थे। यहां से सभी श्रद्धालु सामूहिक रूप से गंगा दर्शन के लिए कैंटर से रवाना हो रहे थे। गांव में प्रवेश के दौरान सड़क के ऊपर झूल रही हाईटेंशन लाइन वाहन की चपेट में आ गई, जिससे पूरी कैंटर में करंट दौड़ गया और अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जलेसर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने कैंटर चालक बंटी गौतम (35) और रमन (38) पुत्र घनश्याम को मृत घोषित कर दिया। हादसे में विमलेश (60) पत्नी घनश्याम गंभीर रूप से झुलस गईं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर किया गया। वहीं संध्या (24), सोमवती (68), हेमलता (50) और सतीश गिरी (60) का उपचार सीएचसी जलेसर में जारी है।
पुलिस ने घटना की सूचना संबंधित विभागों को दे दी है। झूल रही हाईटेंशन लाइन और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। इस दर्दनाक दुर्घटना के बाद मृतकों के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें