नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों का क्षमता निर्माण प्रशिक्षण गाजियाबाद में जारी

नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों का क्षमता निर्माण प्रशिक्षण गाजियाबाद में जारी

संवाददाता: पवन सूर्यवंशी: गाजियाबाद। भारत सरकार के गृह मंत्रालय एवं महानिदेशक नागरिक सुरक्षा द्वारा प्रायोजित नागरिक सुरक्षा गाजियाबाद के वार्डन/स्वयंसेवकों के क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत तृतीय सत्र का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण जिलाधिकारी/नियंत्रक नागरिक सुरक्षा तथा अपर जिलाधिकारी (नगर)/उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा गाजियाबाद के निर्देशन में 19 दिसंबर 2025 से 25 दिसंबर 2025 तक प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक संचालित हो रहा है।

प्रशिक्षण हाईटेक इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, दिल्ली-हापुड़ बाईपास, एन.एच-09, गाजियाबाद में आयोजित किया जा रहा है।

आज के प्रशिक्षण सत्र में सर्वप्रथम श्री नेम सिंह,
सहायक उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा गाजियाबाद द्वारा प्राथमिक चिकित्सा कार्यों एवं मानव शरीर की संरचना पर सामान्य जानकारी प्रदान की गई। इसके उपरांत जिला एम.एम.जी. चिकित्सालय गाजियाबाद से आए
डॉ. चरन सिंह द्वारा दुर्घटना की स्थिति में दम घुटना, सदमा, बेहोशी, घाव, जलने एवं झुलसने जैसी आपात परिस्थितियों में उपचार एवं बचाव के तरीकों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान कृत्रिम श्वसन के प्रकार, सीपीआर (CPR), स्ट्रेचर का उपयोग तथा घायल व्यक्ति को सुरक्षित रूप से अस्पताल तक पहुंचाने के महत्वपूर्ण उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री हर्ष वर्मा (डिवीजनल वार्डन, आरक्षित), श्री दीपक अग्रवाल (डिवीजनल वार्डन, टाउन हॉल प्रखंड) एवं
श्री तुषार शर्मा (आई.सी.ओ., टाउन हॉल) सहित
नागरिक सुरक्षा के समस्त स्टाफ व वरिष्ठ वार्डनों का विशेष सहयोग रहा।

ये भी पढ़ें कोहरे के दृष्टिगत सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें