झांसी सियार के हमले में किसान गंभीर घायल

सियार के हमले में किसान गंभीर घायल, बहादुरी से लड़कर बचाई जान

(झांसी)   कस्बा पूँछ क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक किसान पर सियार ने अचानक हमला कर दिया। हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया।

 

जानकारी के अनुसार, कस्बा पूँछ निवासी मोतीलाल प्रजापति 40 पुत्र बाबूलाल प्रजापति मजदूरी का कार्य करता है और वर्तमान में महेंद्र पटेल के यहां काम कर रहा है।    मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे वह शौच क्रिया के लिए खेतों की ओर जा रहा था। जैसे ही वह   पूँछ रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचा, तभी झाड़ियों से निकलकर एक सियार ने अचानक उस पर हमला कर दिया।

 

सियार के हमले में मोतीलाल प्रजापति के दोनों हाथ बुरी तरह घायल हो गए। घायल अवस्था में उसे स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए झांसी रेफर कर दिया।

 

घायल मोतीलाल प्रजापति ने बताया, सियार ने मेरे दोनों हाथ अपने जबड़ों में दबा लिए थे। जान बचाने के लिए सियार से हाथापाई की और काफी संघर्ष के बाद सियार को मार डाला, तब जाकर उसने मेरे हाथ छोड़े। इस दौरान मुझे गहरी चोटें आईं।

इसे भी पढ़ें ???? ????  कोहरे के दृष्टिगत सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें