खेत की मेड़ काटने के विवाद में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, वीडियो भी पुलिस को सौंपा

खेत की मेड़ काटने के विवाद में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, वीडियो भी पुलिस को सौंपा

जिला संवाददाता प्रतापगढ़। जनपद के मानिकपुर थाना क्षेत्र में खेत की मेड़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई तहरीर में मानिकपुर थाना क्षेत्र निवासी सौरभ शुक्ल ने आरोप लगाया है कि 8 जुलाई की सुबह वह अपने खेत में कृषि कार्य कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी संदीप यादव, कुलदीप यादव और दीपक यादव कथित रूप से उनके खेत की मेड़ काटकर वहां बांस-बल्ली लगा रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता का यह भी कहना है कि घटना का वीडियो उन्होंने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया है, जिसे पुलिस को उपलब्ध कराया गया है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए मानिकपुर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा 18-19 जुलाई को एटा में दो दिवसीय आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें