भ्रष्टाचार के आरोप में सीडीओ निलंबित, आंगनबाड़ी भर्ती में रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल

भ्रष्टाचार के आरोप में सीडीओ निलंबित, आंगनबाड़ी भर्ती में रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा। जनपद एटा में भ्रष्टाचार से जुड़े एक मामले में शासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) नागेंद्र नारायण मिश्रा को निलंबित कर दिया है। उन्हें निलंबित करते हुए मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि आंगनबाड़ी भर्ती प्रक्रिया के दौरान डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर द्वारा प्रत्येक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से 10 हजार रुपये की मांग करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद मामला तेजी से तूल पकड़ गया और इसकी शिकायत शासन तक पहुंच गई। वायरल वीडियो में भर्ती प्रक्रिया में कथित तौर पर पैसे की मांग किए जाने के आरोप लगाए गए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए शासन ने जांच के बाद सीडीओ नागेंद्र नारायण मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया।
सूत्रों के अनुसार आंगनबाड़ी भर्ती में अनियमितता और रिश्वतखोरी के आरोपों की भी जांच कराई जा रही है। शासन का कहना है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल मामले को लेकर प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है और पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच जारी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें