किशनी पुलिस को बड़ी सफलता, अंतर्राज्यीय लूट गिरोह के दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

किशनी पुलिस को बड़ी सफलता, अंतर्राज्यीय लूट गिरोह के दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

संवादाता: पंकज मिश्रा मैनपुरी।

जनपद मैनपुरी के थाना किशनी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने अंतर्राज्यीय लूट गिरोह के दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों पर विभिन्न थानों में दो दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से लूट के सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद किए गए हैं। पूछताछ में दोनों अपराधियों ने कई वारदातों में शामिल होने की बात कबूल की है।
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई थाना किशनी क्षेत्र के ग्राम खड़सरिया में हुई घटना के संबंध में की गई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि लूट की घटनाओं में शामिल कुछ संदिग्ध क्षेत्र में मौजूद हैं, जिसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश भी जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है, वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस सफलता की सराहना की है।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal