सीडीपीओ ने दनकौर के गांवों में जांची स्वास्थ्य सेवाएं, मातृ वंदना योजना को सफल बनाने का आह्वान,ग्राम सिरसा, घंगोला और कुलीपुरा में संचालित वीएचएसएनडी सत्र का किया निरीक्षण

सीडीपीओ ने दनकौर के गांवों में जांची स्वास्थ्य सेवाएं, मातृ वंदना योजना को सफल बनाने का आह्वान,ग्राम सिरसा, घंगोला और कुलीपुरा में संचालित वीएचएसएनडी सत्र का किया निरीक्षण

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गौतमबुद्धनगर, 09 मई, 2026 बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) ने आज दनकौर ब्लॉक के सिरसा, घंगोला और कुलीपुरा गांवों में संचालित वीएचएसएनडी (VHND) सत्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखी और कार्यकत्रियों को शासन की योजनाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रेरित किया।सीडीपीओ ने विशेष रूप से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) पर जोर देते हुए कहा कि प्रथम गर्भवती, पहली संतान तथा दूसरी संतान बालिका हेतु मिलने वाला लाभ प्रत्येक पात्र महिला तक पहुंचना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित किया कि पोर्टल पर लंबित पंजीकरणों को तत्काल पूर्ण कर लाभार्थियों को समय से सहायता राशि दिलवाई जाए। साथ ही, उन्होंने वीएचएसएनडी सत्रों में टीकाकरण और पोषण परामर्श की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए ताकि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सके।केंद्रों पर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने हेतु उन्होंने टीम भावना के साथ कार्य करने की बात कही। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सविता व शशि बाला और एएनएम इमलेश व मीनू राय उपस्थित रहीं।सौजन्य से सूचना विभाग गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें