शादी समारोह में सजा जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का महफिल, उलेमाओं ने पेश की नात व तकरीरें

शादी समारोह में सजा जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का महफिल, उलेमाओं ने पेश की नात व तकरीरें

संवाददाता अब्दुल मजीद

बलरामपुर (सोनपुर)।  सोनपुर भाभर में मोहम्मद फारूक के घर आयोजित शादी समारोह के अवसर पर जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का कार्यक्रम बड़े ही अदब और अकीदत के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत कर हुजूर पाक ﷺ की सीरत और शिक्षाओं को सुना। कार्यक्रम का शुभारंभ कारी फसाहत ने तिलावत-ए-कुरआन से किया। इसके बाद मौलाना मोहम्मद सलीम, मौलाना अब्दुल हकीम, मौलाना शमशुज्जुहा, मंजूर बाबा तथा मौलाना मोहम्मद अली ने खूबसूरत अंदाज में नात-ए-पाक पेश कर महफिल को रूहानी माहौल से भर दिया। इस दौरान मौलाना मोहम्मद सद्दाम और मौलाना गुलाम हैदर ने अपने बयान में पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की सीरत पर विस्तार से रोशनी डालते हुए लोगों को उनके बताए रास्ते पर चलने की नसीहत दी। उन्होंने आपसी भाईचारे, मोहब्बत और इंसानियत का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में मौलाना अकरम कादरी ने मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी सौहार्द की दुआ कराई। दुआ के साथ ही जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें