हेल्थकेयर प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राओं को वितरित की गई दो सेट ड्रेस और पाठ्य सामग्री
संवाददाता आयुष मिश्र . करछना क्षेत्र के भड़ेवरा बाजार स्थित लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज धरवारा प्रयागराज में भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार की संयुक्त योजना कौशल विकास मिशन के अंतर्गत संचालित हेल्थ केयर पाठ्यक्रम में सोमवार को विकास भवन प्रयागराज से आई अधिकारियों की टीम ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राओं दो सेट ड्रेस और पाठ्य सामग्री वितरित की। जिला प्रबंधक कौशल विकास मिशन अभिषेक शुक्ला ने कहा कि यह केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है इससे छात्र-छात्राओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण प्राप्त होगा और उनका भविष्य उज्जवल होगा।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ में बड़ा सड़क हादसा, दर्शनार्थियों से भरी टूरिस्ट बस पलटी












